इस समय कोरोना वायरस दुनिया में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है ,चूंकि दुनिया के 175 से अधिक देश इसकी चपेट में हैं|
समस्या दिसंबर 2019 में चीन के बुहान में सामने आयी |समस्या की तह में जाने पर पाया गया कि इस समस्या की शुरूआत समुद्री तथा अन्य पशुओं के मांस की मार्किट में बिकने वाले, चमगादड़ के मांस और सूप के सेवन के परिणामस्वरूप सामने आयी|
ये तथ्य प्रमाणित करते हैं कि जब अति हो जाती है तो प्रकृति सहन नहीं करती |जितना हम मनुष्यों को जीवित रहने का अधिकार है,उतना ही अधिकार पशु-पक्षियों को भी है |प्रकृति ने मनुष्य को खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वनस्पति दी है ,इसके बावजूद सिर्फ स्वाद के लिए पशु-पक्षियों की हत्या प्रकृति को स्वीकार्य नहीं है |
यह पहली बार तब प्रमाणित हुआ जबकि मुर्गी और सूअर के मांस के कारण स्वाइन फ़्लू अस्तित्व में आया |चमगादड़ के कारण पहले इबोला अस्तित्व में आया और अब कोरोना ने पूरी दुनिया को बंधक बनाकर रख दिया है | अब जबकि कोरोना वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है दुनिया इससे बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश कर रही है लेकिन मूल समस्या तो मांसाहार की अधिकता है |इस अधिकता ने लोगों के जीवन को नयी प्रकार की समस्याओं से भर दिया है |
भौतिक सत्ता सम्पन्न लोग प्रायः नैतिकता और पवित्रता की परवाह नहीं करते | वे सिर्फ भूख शांत करने के लिए नहीं खाते अपितु स्वाद के लिए खाते हैं |ऐसे महापुरुषों को किसी भी पशु -पक्षी अथवा मनुष्य के मांस का भक्षण करने से कोई फर्क नहीं पड़ता |
भारत धर्म प्रधान देश है लेकिन हमारा धर्म आडम्बर,दिखावेबाजी और राजनीति में फंसकर अध्यात्म और नैतिकता से दूर जा चुका है|मांसभक्षण सर्वत्र स्वीकार्य है |
उदाहरण के लिए , उत्तर भारत में गोवध एक बड़ा मुद्दा है लेकिन पूर्वोत्तर भारत में गोवध कोई मुद्दा ही नहीं है |गोमांस वहाँ के भोजन में सम्मिलित है |
हिंसा के परिणामस्वरूप किसी पशु -पक्षी को तनाव के जिस उच्चतम स्तर को झेलना पड़ता है उस तनाव के अणु व्यक्तिगत जीवन में आएंगे ही और जैसे-जैसे इसकी मात्रा बढ़ेगी इसका प्रभाव गुणात्मक रूप में बढ़ेगा |
इस समय इटली सबसे ज्यादा पीड़ित दिखाई दे रहा है |मिलान में सन्नाटा छाया है |जान पर मंडराते खतरे को देखते हुए लोग घरों में क़ैद रहने को विवश हैं |कनाडा और स्पेन के प्रधानमंत्रियों की पत्नियाँ कोरोना का प्रकोप झेल रही हैं |इटली में सन्नाटा छाया है |
चीन के बाद सबसे बड़ी जनसंख्या वाला दूसरा देश हमारा भारत ही है | 18 -02 -2020 को एन डी टी.वी.ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ.अनिल गुर्टू का इंटरव्यू प्रसारित किया था |प्राध्यापक महोदय ने भारत में इस वायरस के होने संक्रमण होने पर एहतियातन की गयी तैयारियों पर संतोष तो व्यक्त किया ही था साथ ही स्वच्छता अपनाने पर बल दिया था |
भारत की बहुत बड़ी जनसँख्या को पेट भरने के लिए रोज कमाना पड़ता है |मूल आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष की स्थिति भयावह संभावना पैदा करती है |उसी दौर को इस समय देश झेल रहा है |देश के सोलह राज्यों में कोरोना से प्रभावित रोगी पाए गये हैं और सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं |
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जन-जीवन को सामान्य बनाये रखने के लिए अनेक उपाय किये हैं ,जिनमें सवच्छता के उपायों पर वास्तव में अमल करने और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी गयी है |दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्थित नाईट क्लब और ज़िमों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है |छात्रों की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं | कोरोना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है |
स्वयं हमारा देश भारत अनेक प्रकार की समस्याएं झेल रहा है |त्वरित एहतियाती उपाय करने के बावजूद अलग -अलग राज्यों में रोग बढ़ रहा है |19 राज्यों में 183 रोगियों का अस्तित्व अभी तक ज्ञात हुआ है लेकिन समस्या लगातार बढ़ रही है |
ऐसे में हर व्यक्ति को यह जानना जरूरी है कि कोरोना वायरस से बचाव ही इसका इलाज है |ऐसे में स्वच्छता का ध्यान रखने के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी जरूरी है |रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के उपाय काम आ सकते हैं |
आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि एक गिलास पानी में 2 से 4ग्राम गिलोय,तुलसी की तीन-चार पत्तियां ,1-2 काली मिर्च ,लौंग तथा इलायची और 1-2 ग्राम अदरक डालें और तेज आंच पर उबालें |अच्छी तरह से उबालने के बाद इसे आंच से उतारें और गुनगुना होने तक ठंडा करें |यह काढ़ा चाय की तरह धीरे -धीरे पियें |
भारत कोरोना की महामारी के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहा है |इस चरण में दुष्प्रभाव सिर्फ पारिवारिक सीमा में सीमित नहीं रहता बल्कि अड़ोस-पड़ोस में व्यापक हो सकता है |
इसका स्थायी उपाय तो यह है कि अन्य सब उपायों के अलावा मांस खाने की अपनी रुचि को त्यागा जाए |अपनी हिंसक भोजन की रूचि बदलकर भी इन नए-नए वायरसों के संक्रमण से बचा जा सकता है |
Tags used -
coronaviruscovid-19chinaitalywuhan citywuhan chinacoronavirus italycoronavirus in chinacoronavirus in delhiusaamerica coronavirusworld newscoronadelhidelhi videosdelhi newsdelhi news in hindidelhi news 2020latest news delhiworld news